[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Father Was Taking His Wife And Children Home From His In laws House, An Unknown Vehicle Hit Him
इंदौर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर में शनिवार शाम सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिये एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां रात में परिवार के मुखिया की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये मॉर्चुरी में रखवाया गया है।
राऊ पुलिस के मुताबिक घटना रंगवासा रोड की है। यहां शेखर पुत्र शिवजी परमार निवासी पालिया स्टेशन रोड बाइक पर अपनी पत्नी लक्ष्मी, बेटा व बेटी को लेकर शनिवार देर शाम घर के लिये निकले थे। ससुराल से एक किलोमीटर की दूरी पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में चारों घायल हो गए। उन्हें एंबुलेस से एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां उपचार के दौरान शेखर की मौत हाे गई।
भांजे-भांजी को लेने आए थे
साले संतोष ने बताया कि शेखर ऑटो चालक है। गर्मी की छुट्टी के चलते बहन और भांजे-भांजी (शेखर की पत्नी और बच्चे) उनके यहां आए हुए थे। शनिवार को जीजा शेखर उन्हें लेने आए थे। वे शाम को सभी वापस अपने घर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। संतोष ने बताया कि उन्हें रात में पुलिस के जरिए सूचना मिली। तो वे तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचे। संतोष ने बताया कि बहन लक्ष्मी भी घायल है। उसका उपचार चल रहा है। बहन को जीजा की मौत के बारे में अभी नहीं बताया है।
[ad_2]
Source link