Fri. Oct 18th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Alirajpur
  • Nagar Singh Said Take A Resolution Not To Drink Alcohol On Auspicious Occasion, The Family Is Getting Ruined

आलीराजपुर44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्थानीय टंकी ग्राउंड पर आज शनिवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जनपद क्षेत्र व नगर पालिका क्षेत्र के कुल 176 जोड़े शामिल हुए। जिनका वैदिक मंत्रों से विवाह संपन्न करवाया जा रहा है।

शुभ अवसर पर ले दारू ना पीने का संकल्प

प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान ने शामिल जोड़ों से मंच से आह्वान किया कि आज इस शुभ अवसर पर यह संकल्प लें कि आज के बाद हम दारू नहीं पिएंगे। दारु पीने के कारण हमारे परिवार बर्बादी की ओर जा रहे हैं। वहीं दारू बेचने वाले बंगले पर बंगले बनाते जा रहे हैं। दारु पीने की वजह से हमारा समाज पिछड़ता जा रहा है। वन विकास निगम मंडल अध्यक्ष माधव सिंह डावर ने सम्मिलित जोड़ों को भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

भोजन व्यवस्था के लिए लगाई गई डाइनिंग टेबल

जनपद अध्यक्ष सुनीता चौहान ने इस बार विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों के लिए भोजन व्यवस्था का एक अलग ही इंतजाम किया था। कार्यक्रम में पहली बार इस तरह के आयोजन की सभी ने प्रशंसा की। भाजपा नेता इंदर सिंह चौहान और जनपद अध्यक्ष सुनीता चौहान ने भोजन व्यवस्था के लिए डाइनिंग टेबलो का इंतजाम किया। जनपद अध्यक्ष सुनीता चौहान ने बताया कि शादी समारोह में दुल्हा दुल्हन का एक विशेष महत्व होता है। वे इस विशेष दिन नीचे बैठकर भोजन ना करें, इसलिए हमने इस व्यवस्था का इंतजाम किया।

इस अवसर पर वन विकास निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माधोसिंह डावर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेखा ठकराला, भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, जनपद अध्यक्ष सुनीता चौहान, भाजपा नेता इंदर सिंह चौहान, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, समस्त सरपंच ओर जनपद सीईओ तपीश पांडे, एसडीएम लक्ष्मी गामड़ अन्य अधिकारी कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *