[ad_1]
बुरहानपुर (म.प्र.)2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शाहपुर के छत्रपति शिवाजी महाराज वार्ड नंबर 10 में बुधवार को पार्षद पद उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। चुनाव में दो प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव परिणाम 16 जून को सामने आएंगे। इस एकमात्र सीट के लिए कांग्रेस भाजपा ने अपनी ओर से पूरी ताकत झोंक दी थी। कांग्रेस की ओर से पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन यहां प्रचार के लिए आए थे तो वहीं भाजपा से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने भी प्रचार किया था। शाम तक 85.5 फीसदी मतदान हुआ।
शाहपुर नगर परिषद में 898 में से 777 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 401 पुरूष और 376 महिलाओं ने मतदान किया।
भाजपा-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला
पार्षद उप चुनाव में 3 लोगों ने नामांकन जमा किए थे, लेकिन एक नामांकन आखिरी तारीख में वापस ले लिया गया था। उप चुनाव में भाजपा की कविता ज्ञानेश्वर भोई और कांग्रेस की दीपाली पंकज राउत के बीच मुकाबला हुआ। शाहपुर नगर परिषद में पिछले साल ही चुनाव हुए थे, लेकिन यहां से भाजपा की वैशाली राजकुमार आखरे ने इस्तीफा दे दिया था। दरअसल वैशाली का चयन शिक्षक पद के लिए हो गया था जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
यहीं वजह रही कि अब यहां उपचुनाव हुआ है। पिछली बार इसी वार्ड में 71 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन इस बार 85.5 फीसदी मतदान हुआ है। नगर परिषद में भाजपा का कब्जा है। कुल 15 वार्ड हैं इसमें भाजपा के 8 पार्षद हैं जबकि कांग्रेस के 5 पार्षद और 1 निर्दलीय है। शाहपुर के अलावा प्रदेश की 9 नगर पालिका, नगर परिषद में 11 पार्षद पद के लिए चुनाव हुए हैं।
[ad_2]
Source link