[ad_1]
देवासएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

अप्रैल माह के शुरुआती सप्ताह में ही गर्मी अपना रोद्र रुप दिखाने लगी है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आज सुबह से मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन दिखाई दिया है। आसमान में बादल छाने लगे है। सुबह से सूर्य की लुकाछिपी चल रही है।
पिछले दो दिनों की तुलना में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में अब तापमान में और वृद्धि होने का अंदेशा है।
फिलहाल घरों में लोग गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे, कुलरों का सहारा लेने लगे है। इन दिनों गर्मी अब लोगों को परेशान करने लगी है। पिछले दिनों मौसम परिवर्तन के बाद जिले में कई जगह बारिश हुई थी उसके बाद मौसम साफ हो गया था लेकिन अब एक बार फिर से आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं।
[ad_2]
Source link