Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

अनूपपुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना के तहत शनिवार को महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए डाले। अनूपपुर जिले की एक लाख 26 हजार 786 पात्र महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम राशि भेजी।

वर्चुअल प्रसारण देखने की व्यवस्था

जिले भर में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर महिलाएं गांव-गांव और नगरों में लगाई गई टीवी-स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण देख रही थी। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आयोजित कार्यक्रमों की आवश्‍यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुबह से ही कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने वर्चुअल माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आयोजन के संबंध में आदेश दिया था।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया, सभी अनुभागों के अनुविभागीय दण्डाधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा भी मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर मानीटरिंग सुनिश्चित की। कार्यक्रम स्थलों पर निर्देशानुसार सभी आवश्‍यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं।

लाडली बहनों ने आयोजित किया दीपोत्सव

पवित्र नगरी अमरकंटक के मां नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं ने लाडली बहना योजना पर केंद्रित रंगोली बनाकर तथा दीपोत्सव जैसे दीप जलाकर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने खुशियां व्यक्त करते हुए मां नर्मदा से प्रदेश के मुख्यमंत्री के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर परिसर में लाडली बहना पर केंद्रित सेल्फी प्वाईंट भी बनाया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *