Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Electrocuted While Drying Clothes On A Wire In The Sea, Had Come To Maternal Uncle’s House During Summer Vacation

सागर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिवार वाले। - Dainik Bhaskar

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिवार वाले।

सागर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रीछई में मामा के घर आई भांजी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किशोरी तार पर कपड़े सूखने डाल रही थी। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया है। वहीं मामले में मर्ग कायम किया है।

जानकारी के अनुसार खुशबू पुत्री अनिल अहिरवार उम्र 17 साल निवासी राहतगढ़ अपने मामा के घर रीछई आई थी। मंगलवार को नहाने के बाद वह घर के पीछे बंधे तार पर सूखने के लिए कपड़े डालने गई। जहां कपड़े डालते समय करंट की चपेट में आ गई। खुशबू को करंट लगा देख परिवार वाले दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूझबूझ के साथ खुशबू को करंट की चपेट से छुड़वाया। तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पीएम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस तार में करंट आने के कारणों की जांच कर रही है। परिवार वालों ने बताया कि खुशबू गर्मी की छुटि्टयां बिताने के लिए मामा के घर आई थी। वह कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *