Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नन्हे शावक मां मीरा का दूध पीते हुए

ग्वालियर के चिड़ियाघर में सोमवार को नन्हे मेहमानों के शोर ने एक बार फिर खुशियां ला दीं। चिड़िया घर में सफेद मादा टाइगर मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावकों की किलकारी से पूरा चिड़ियाघर गूंज उठा है। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। अभी तीनों टाइगर शावक को 30 से 40 दिन तक आइसोलेशन में रखा जा रहा है। इन शावकों में एक सफेद और दो पीले शावक है।

जल्द ही तीनों नन्हे मेहमान अपनी मां मीरा और पिता लव के साथ शैतानियों का सैलानी मजा ले सकेंगे। टाइगर मीरा दूसरी बार मां बनी है। इसी कारण वह बच्चों को लेकर कुछ अक्रामक है। जू प्रबंधन के कर्मचारी उन पर पूरी नजर रखे हुए हैं। जन्मे शिशु शावकों को विशेष निगरानी में रखा गया है। अब चिड़ियाघर में टाइगरों की संख्या 10 हो गई है, जिसमे

ग्वालियर शहर के फूलबाग स्थित गांधी प्राणी उद्यान में सफेद मादा टाइगर मीरा ने सोमवार दोपहर तीन ने शावकों को जन्म दिया है इसमें दो पीले और एक सफेद रंग का शावक शामिल है। मीरा टाइगर ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया गया है। इससे पहले सफेद टाइगर मीरा ने वर्ष 2018 में तीन शावकों को जन्म दिया था, जिसमें एक सफेद एवं दो पीले रंग के शावक थे। इससे पहले भी नर टाइगर लव से उसे यह शावक जन्मे हैं। फिलहाल यह शावक में नर हैं या मादा यह पता नहीं चला है। यह तभी पता लगेगा जब डॉक्टर उनका परीक्षण करेंगे। धीरे-धीरे ग्वालियर के चिड़ियाघर में टाइगर परिवार का कुनवा बढ़ता जा रहा है।

टाइगर मादा के भोजन का खास ख्याल रखा गया है

मादा टाइगर मीरा के भोजन का खास ख्याल रखा जा रहा है। उसे खाने में मुर्गा, अंडा एवं हल्का खाना जैसे चिकन सूप, दूध आदि दिए जा रहे हैं। चिड़ियाघर में यह बच्चे लगभग 40 दिन तक विशेष निगरानी अथवा क्वारंटाइन रहेंगे। इसके बाद ही वह सैलानियों के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। उसके बाद ही सैलानियों की मदद से ही उनका नामकरण हो सकेगा।

जू कर्मचारी शावकों की पल-पल की हरकत पर रखेंगे नजर

– चिड़ियाघर जू क्यूरेटर गौरव परिहार को का कहना है कि मीरा नाम की सफेद टाइगर ने तीन शावकों जन्म दिया है। तीनों सेवकों में एक सफेद और दो पीले शावक शामिल हैं मां मीरा और उसके शिशु शावकों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने के प्लीज कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। शावक और मां पर नया रखने के लिए कुछ कुछ घंटे के अंतराल पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है तीनों शावक टाइगर स्वस्थ हैं और अपनी मां के इर्द-गिर्द ही घूम रहे हैं। हम पल-पल उनकी हरकतों पर नजर रखे हुए हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *