Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Woman Burnt Alive Inside House In Shahpur, Suspicion On Husband, Mutual Discord Was Going On Between Husband And Wife

सागर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सानौधा थाना क्षेत्र के शाहपुर में मकान में एक महिला जिंदा जल गई। - Dainik Bhaskar

सानौधा थाना क्षेत्र के शाहपुर में मकान में एक महिला जिंदा जल गई।

सानौधा थाना क्षेत्र के शाहपुर में मकान में एक महिला जिंदा जल गई। उसका कंकाल मिला है। महिला की मौत का मामला संदेहास्पद माना जा रहा है। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। हत्या के बिंदु पर भी जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार शाहपुर के वार्ड क्रमांक 9 निवासी पुष्पेंद्र लोधी के घर में देर रात अचानक आग लग गई।

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत हुई। जब आग बुझाने के बाद पुलिस अंदर पहुंची तो वहां जला हुआ मानव कंकाल मिला। इसकी पहचान गीता लोधी के रूप में की गई।

पुलिस सूत्राें के अनुसार महिला को जिंदा जलाने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। मृतका गीता और उसके पति के बीच कुछ साल से आपसी कलह चल रही थी। पति अक्सर गीता के साथ मारपीट करता था। कुछ समय पहले गीता ने अपने पति पुष्पेंद्र के खिलाफ शाहपुर चौकी में मारपीट का मामला दर्ज कराया था।

इसके बाद भी पति उसे परेशान कर रहा था। वह नशे की हालत में पत्नी से मारपीट करता था। घटना स्थल पर जांच के दौरान पुलिस को मृतका गीता के कंकाल के पास तार मिला है। साथ ही लकड़ी रखी हुई मिली। जिससे उसे जिंदा जलाने का संदेह है। आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *