Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

रीवा24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रीवा में विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने तृतीय अखिल भारतीय वॉलीबाल महापौर कप का APSU स्टेडियम में समापन किया। उद्बोधन में कहा कि जिले में वॉलीबॉल खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर प्रोत्साहित किया जाए। ताकि यहां के खिलाड़ी देश-प्रदेश एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें। विस अध्यक्ष ने वॉलीबॉल महापौर कप के आयोजकों को एक लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की।

वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हर संभव सहायता दिए जाने की सहमति दी। विस अध्यक्ष बोले कि रीवा ने अनेक प्रतिभाओं को निखारा है। वॉलीबॉल खेल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हुए हैं। खेल प्रतियोगिताएं करने के लिए खेल मैदान की शीघ्र ही व्यवस्था की जाएगी। यहां वॉलीबॉल खेल काफी लोकप्रिय है। अलग-अलग समितियां ग्राम स्तर में व नगर मुख्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित करती हैं।

दिल्ली एवं प्रयागराज के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया
इन समितियों को मिलाकर वॉलीबॉल फेडरेशन स्थापित किया जाए। ताकि जिला मुख्यालय एवं नगर तथा ग्राम स्तर पर व्यवस्थित एवं सुविधाजनक रूप से प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकें। इन प्रतियोगिताओं में पुराने खिलाड़ियों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाए। उन्होंने वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में दिल्ली एवं प्रयागराज के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रघुवंश पाण्डेय एवं गंगाराम पाण्डेय को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

निगम में 10 लाख रुपए बजट की व्यवस्था
नगर निगम रीवा के महापौर अजय मिश्रा ने कहा कि बाई सिंह सोसाइटी द्वारा लगातार 3 वर्षों से अनवरत अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वॉलीबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए चिन्हित खेल मैदान नहीं है। आवश्यक है कि वॉलीबॉल खेल गतिविधियां आयोजित करने के लिए खेल मैदान बनाया जाए। नगर पालिक निगम द्वारा जिले में खेल के आयोजन के लिए 10 लाख रुपए बजट की व्यवस्था की गई है।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता प्रतिभा निखारने के लिए
आयोजक मंडल के अध्यक्ष अम्बरीश पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए पिछले कई वर्षों से लगातार वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी, डॉ मनमोहन सिंह, पार्षद रवि मिश्रा, प्रमोद उरमलिया, आशीष सिंह, संतोष मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, सत्यनारायण चतुर्वेदी, अर्चना सिंह, पंकज सिंह पंकू, संजय सिंह, खिलाड़ी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *