Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ashoknagar
  • CM Arrives At Minister’s Daughter’s Farewell Ceremony: Best Wishes To Bride And Groom For Entering Married Life

अशोकनगर39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव की बेटी की विदाई समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वर-वधु को गुलदस्ता देकर सुखद दांपत्य जीवन में प्रवेश करने की बधाई और शुभकामनाएं दी। वे शुक्रवार सुबह के समय विवाह स्थल सूरेल गांव में पहुंचे थे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

दरअसल, 22 जून को पीएचई मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव की बेटी प्रियंका यादव की शादी थी। इसी दिन मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से इसे रद्द करना पड़ा। जिसके बाद शुक्रवार को विदाई समारोह का कार्यक्रम बनाया गया। सुबह लगभग 8:45 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्री के निवास स्थित सुरेल गांव पहुंचे।

जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया। फिर वह विदाई समारोह में शामिल हुए। लगभग 20 मिनट तक कार्यक्रम स्थल पर रुके मंत्री के परिजनों से मुलाकात की। उसके बाद बेटी की विदाई की रस्म पूरी होने के बाद वह यहां से चले गए। सीएम के विदाई समारोह में आने को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा प्रोटोकॉल के तहत पूरी तैयारियां की गई थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *