Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर में बीते दिनों बसारी विद्युत सर्किल में एक विद्युत कर्मचारी की पोले से गिरने के कारण मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

मृतक के भाई धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि उसका भाई अशोक यादव विद्युत वितरण केन्द्र बसारी में बतौर ऑपरेटर काम करता था। 23 अप्रैल को बसारी सर्किल के ओआईसी रवि सिंह ने छुट्टी होने के बावजूद अशोक को जबरन काम पर बुलाया और इसके बाद लाइनमैन मान सिंह उपाध्याय और रामअवतार उपाध्याय के साथ उसे विद्युत सब स्टेशन कर्री अंतर्गत आने वाले बिरौना तिगड्डा पर सुधार के लिए भेजा।

बिरौना तिगड्डा पर लाइनमैन मान सिंह उपाध्याय और रामअवतार उपाध्याय ने बिना सुरक्षा उपकरणों के सुधार के लिए जबरन अशोक को पोल पर चढ़ा दिया और इसके बाद सुधार के दौरान करंट का झटका लगने से अशोक पोल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जांच कराकर दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *