[ad_1]

पन्ना4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पन्ना जिले की सलेहा थाना पुलिस ने महिलाओं के साथ धोखधड़ी कर सोने चांदी के गहने चुराने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने सोने की अध्धी, दो सोने की अंगूठी, दो जोडी चांदी की पायल और एक मोबाइल जब्त किया है।

पन्ना जिले के सलेहा थाना में 22 मई को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया गया था कि 3 अज्ञात महिलाएं कस्बे में चूड़ी बेच रही हैं। उन्होंने मेरी पत्नी को चूड़ी पहनाते समय मौका पाकर सोने की अद्दी करीब 6 ग्राम की चोरी कर ले गई है। इसके आधार पर सलेहा थाना पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में घूम रही तीन महिलाएं बागेश्वरी पति नर्मदा गिरी (32), पूजा गिरी पति जयकिशन (32) और सरिता गिरी पति राजू गिरी (35) सभी देव टिकरा बरपारा जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ की रहने वाली को पकड़ा। पूछताछ में महिलाओं ने थाना सलेहा क्षेत्रान्तर्गत कस्ब सलेहा, ग्राम बंधौरा, ग्राम माल्हन में चोरी करना स्वीकार किया। इन मामलों में पूर्व से ही थाना सलेहा में अज्ञात महिलाओं के विरूद्ध अपराध कायम थे। महिलाओं से करीब 83 हजार रुपए के जेवर और मोबाइल जब्त किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सलेहा महेन्द्र सिंह भदौरिया, रामफल शर्मा, शिवेन्द्र सिंह परिहार, रावेन्द्र सिंह मरावी, बुद्ध सिंह यादव, संजय मिश्रा, द्वारका प्रसाद, अमित बागरी, राकेश सिहं, सुजीत सिंह, सतीष श्रीवास, तेजवती सिंह बुन्देला, नीतू द्विबेदी का योगदान रहा। उक्त पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *