Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Now The Exam Will Not Be Held On Mahavir Jayanti On 3rd April, The Order Issued On 29th March Refused To Postpone

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में 3 अप्रैल को बोर्ड पैटर्न पर होने वाली 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। राज्य शिक्षा केंद्र रविवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। 3 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

शिक्षा विभाग के अफसरों ने बताया कि सोमवार को 5वीं-8वीं की मैथ्स का पेपर होना था। इसके अलावा, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संगीत विषय की परीक्षा होनी थी। विभागीय सूत्रों की मानें तो इन दोनों परीक्षाओं को लेकर पूरी तैयारी नहीं हो सकी थीं। इसके अलावा कई स्थानों पर पर्चा पहुंचाने काम भी पूरा नहीं हो सका। हालांकि राज्य शिक्षा केंद्र ने अपने आदेश अपरिहार्य कारणों का उल्लेख किया है।

बीती 29 मार्च को जारी स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश। 2 अप्रैल को नया आदेश जारी किया गया।

बीती 29 मार्च को जारी स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश। 2 अप्रैल को नया आदेश जारी किया गया।

29 मार्च को जारी आदेश में बताया- स्थगित नहीं होंगी परीक्षा
स्कूल शिक्षा विभाग ने बीती 29 मार्च को आदेश जारी किया था। तब महावीर जयंती को लेकर भ्रम की स्थिति को साफ करने के लिए आदेश जारी किया था। इसमें बताया गया था कि महावीर जयंती 3 अप्रैल को संबंधित परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होंगी। बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 अप्रैल को महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। परीक्षा और अवकाश को लेकर भ्रम की स्थिति बनी थी। अब फिर परीक्षा आयोजित करने का आदेश जारी किया गया।

5वीं और 8वीं के 24 लाख 72 हजार परीक्षार्थी
प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 5वीं कक्षा के कुल 8 लाख 15 हजार 567 परीक्षार्थी हैं। इसके अलावा, निजी स्कूलों के 4 लाख 57 हजार 678 और मदरसा का 6 हजार 368 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हैं। उधर, 8वीं में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 7 लाख 98 हजार 147, प्राइवेट स्कूलों के 3 लाख 90 हजार 85 और मदरसों के 5 हजार 73 विद्यार्थी हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 24 लाख 72 हजार 918 स्टूडेंट को प्रवेश पत्र जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *