Fri. Oct 18th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Quota Will Be Fulfilled Only If There Is 8.6 Mm Of Rain Daily In Bhopal; 54 Days Left Of The Season, Only 520 Mm Of Rain

भोपाल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भोपाल में दो-तीन दिन बारिश के बाद मानसून की रफ्तार फिर धीमी पड़ गई है। - Dainik Bhaskar

भोपाल में दो-तीन दिन बारिश के बाद मानसून की रफ्तार फिर धीमी पड़ गई है।

भोपाल में दो-तीन दिन बारिश के बाद मानसून की रफ्तार फिर धीमी पड़ गई है। शहर में अब तक 520.2 मिमी बारिश हुई है। सीजन का कोटा करीब 986.4 मिमी है। मानसून सीजन खत्म होने में सिर्फ 54दिन बाकी हैं। यदि रोज 8.6 मिमी बारिश होगी तब ही सीजन का कोटा पूरा हो सकेगा। बारिश कराने वाली रेखा (मानसून ट्रफ लाइन) के पश्चिमी और पूर्वी दोनों सिरे हिमालय की तराई में पहुंच गए हैं। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है। इसके अलावा मानसूनी सिस्टम लो प्रेशर एरिया भी चक्रवाती हवा के घेरे के रूप में बिहार की ओर चला गया है। इसका असर रीवा, शहडोल और आसपास के इलाके में ही होगा।

तापमान में हुआ इजाफा

रविवार को तेज बारिश नहीं होने के कारण दिन के तापमान में 0.5 डिग्री का मामूली इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मानसून ब्रेक नहीं, बंगाल की खाड़ी में सिस्टम की संभावना

मौसम केंद्र के इंचार्ज डायरेक्टर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी मानसून ब्रेक नहीं कहा जा सकता। अलबत्ता मानसून की निष्क्रियता बढ़ेगी। इसकी वजह यह है कि पांच या छह दिन के भीतर बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम बन सकता है। यदि ऐसा हुआ तो मानसून ब्रेक की संभावना कम हो जाएगी।

अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना
सिंह ने बताया कि वातावरण में नमी है। तापमान यदि ज्यादा बढ़ा तो गरज चमक वाले बादल बनने से बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 3-4 दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *