Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Tikamgarh
  • Allegations Of Increasing Inflation On BJP, State General Secretary Of Congress Filled Forms Of Women In Rural Areas

टीकमगढ़30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस पार्टी ने जिले भर में नारी सम्मान योजना अभियान के तहत महिलाओं के फॉर्म भरना शुरू कर दिए हैं। सोमवार को कांग्रेस की प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के फॉर्म​​​​​​​ भरे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि 18 साल की सरकार में भाजपा को बहनों की याद नहीं आई। अब चुनाव आते ही जनता को लुभाने के लिए भाजपा की ओर से नई नई योजनाएं शुरू की गई हैं।

कांग्रेस की प्रदेश महासचिव आज जतारा विधानसभा के ग्राम महेबा पहुंची। उन्होंने लोगों से संपर्क करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना के तहत हर माह महिलाओं के खातों में 15 सौ रुपए डाले जाएगे। वर्तमान में मंहगाई की मार से घरों का बजट बिगड़ गया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा।

उन्होंने जन चौपाल लगाकर कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार नारी सम्मान का दिखावा करती है। जिसका उदाहरण प्रदेश में आए दिन महिला उत्पीड़न सहित गेंग रेप जैसी घटनाएं सामने आती है। शिवराज नाटक नौटंकी कर सोचते हैं कि प्रदेश सुधर जाएगा। यह संभव नहीं है।

कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं बल्कि पूरे संगठन से है। भाजपा के गुमराह करने, प्रलोभन देने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लोगों को कांग्रेस पर विश्वास है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्रीपत यादव, जिला महामंत्री डॉ रमेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सोनी, महराज यादव, भरत यादव, पूरन यादव, दीपू सिंह, हरेंद्र सिंह राठौर, बलवीर सिंह, विनोद यादव, अर्जुन सिंह राठौर, शेर सिंह यादव, प्रमोद प्रजापति, रामकिशन आदिवासी, शिवम प्रताप, विक्रम सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खरगापुर विधानसभा में चलाया अभियान

कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने आज जिले की खरगापुर विधानसभा के नगर पलेरा के वार्ड क्रमांक 11 में नारी सम्मान योजना के पंजीयन फॉर्म भरे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के 15 सौ रुपए हर माह दिए जाएंगे। इस अवसर पर किशोरी लाल कुशवाहा, दीनदयाल प्रजापति सत्येंद्र खरे, मनमोहन चढ़ार, मनीष यादव, ताज मोहम्मद, गणेश विश्वकर्मा, इरफ़ान खान, अशरफ खान मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *