[ad_1]
इंदौर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजयुमो के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पिटाई कर दी। घटना भंवरकुआं क्षेत्र में स्थित ज्ञानी जी के ढाबे की है। मारपीट के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढाबे में भी जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद होने की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार भी मौजूद थे। मारपीट में उनका भी कुर्ता फट गया। जानकारी के अनुसार सौगात मिश्रा ने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ के पिता पर गलत टिप्पणी कर दी। इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीट दिया। दोनों पक्षों को पार्टी कार्यालय बुलाया गया है।
खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link