[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Coolness Dissolved In The Atmosphere Due To Rain, The Maximum Temperature Dropped By 1 Degree
सागर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सागर में शनिवार रात हुई बारिश।
सागर में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। सुबह से तल्ख धूप के बाद शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदला। आसमान में बादल छा गए। बादलों के बीच गरज-चमक का दौर शुरू हुआ और बारिश होने लगी। इस दौरान हवा-आंधी भी चलती रही। सागर में रात करीब 12 बजे तक बूंदाबांदी तो कुछ स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई। बारिश से वातावरण में ठंडक घुली है।
शनिवार को सागर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में परिवर्तन के कारण दिन के तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल तक प्रदेश के कई शहरों में बूंदाबांदी होती रहेगी। आंधी भी चल सकती है। इस कारण एक सप्ताह यानी 15 अप्रैल तक तेज गर्मी नहीं पड़ेगी।
दो से तीन दिन नहीं बढ़ेगा गर्मी का असर
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सेंट्रल राजस्थान पर चक्रवात एक्टिव है। ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। यह मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र से लेकर तमिलनाडु तक गुजर रही है। यही कारण है कि बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी प्रदेश में पहुंच रही है। इससे सुबह मौसम साफ रहता है, लेकिन दोपहर बाद बादलों का दौर शुरू होता है और हल्की बूंदाबांदी भी हो जाती है। साथ ही उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का सिलसिला जारी है। इस वजह से अगले दो-तीन दिन तक मौसम बदला हुआ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी।
[ad_2]
Source link