[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Returning Home After Taking Bath In Narmada From Barman, Accident Occurred Near Rahli Sub jail, 3 Injured
सागर23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घायलों को अस्पताल ले जाते हुए।
सागर के रहली थाना क्षेत्र में बायपास मार्ग पर तेज रफ्तार लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में वाहन में सवार मामा-भांजी की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। घटना उस समय हुई जब पटवा परिवार बरमान से नर्मदा स्नान कर वापस घर लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कलाबाई पटवा, रविशंकर पटवा, विनीता पटवा, अक्षरा पटवा, हरिओम पटवा, महेंद्र पटवा, रुचि पटवा लोडिंग वाहन में सवार होकर बुधवार को बरमान नर्मदा स्नान करने गए थे। जहां स्नान और पूजन करने के बाद परिवार के लोग वाहन में सवार होकर वापस अपने घर शाहपुर लौट रहे थे। तभी बुधवार देर रात रहली बायपास मार्ग पर उपजेल के पास सड़क क्रास कर रहे बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में लोडिंग वाहन अनियंत्रित हुआ और पलट गया। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को रहली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद 12 वर्षीय भांजी अक्षरा पटवा और 40 वर्षीय मामा हरिओम पटवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

घटना की सूचना पर अभिषेक भार्गव अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिले।
इधर घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव और रहली नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों से बात की और उनके बेहतर इलाज के लिए सागर में व्यवस्था कराई। रहली स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. बसंत नेमा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल 5 लोग अस्पताल आए थे। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। शवों को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं दो गंभीर घायलों को सागर रैफर किया गया है। मामले में रहली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
[ad_2]
Source link