[ad_1]

भिंडएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
सराफा व्यापारी को लूट के इरादे से गोली मारी गई। - Dainik Bhaskar

सराफा व्यापारी को लूट के इरादे से गोली मारी गई।

भिंड में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश लूट के इरादे से आए थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की।

मामला जिले में उमरी थाना क्षेत्र का है। हत्या की वारदात शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे से 8 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने व्यापारी को उसके घर के सामने ही गोली मारी।

व्यापारी घर का गेट खोलने लगे। इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपियों ने साइकिल पर बंधे थैले को छीनने की कोशिश की। व्यापारी ने रोका तो गोली मार दी।

व्यापारी घर का गेट खोलने लगे। इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपियों ने साइकिल पर बंधे थैले को छीनने की कोशिश की। व्यापारी ने रोका तो गोली मार दी।

लूट के लिए रोका, विरोध किया तो गोली मार दी

जानकारी के मुताबिक, उमरी में सोने-चांदी का काम करने वाले मदन लाल सोनी (65) का घर भिंड-गोपालपुरा मार्ग पर है। शुक्रवार शाम वे साइकिल पर सवार होकर घर पहुंचे। घर का गेट खोलने लगे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपियों ने साइकिल के कैरियर पर बंधे थैले को छीनने की कोशिश की। व्यापारी ने रोका तो आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। भिंड एसपी मनीष खत्री ने हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

व्यापारी को घर के सामने बदमाशों ने गोली मारी। मौके पर भीड़ जमा हो गई।

व्यापारी को घर के सामने बदमाशों ने गोली मारी। मौके पर भीड़ जमा हो गई।

दो थैलों में थे 17-18 लाख के गहने

भिंड के उमरी थाना क्षेत्र के मेन बाजार में 65 वर्षीय मदन लाल सोनी की सोने चांदी की दुकान उमरी चौराहा के पास स्थित है अब वह हर रोज दुकान पर आते समय सोने चांदी के जेवर घर से लाते थे तथा दुकान बंद कर साइकिल पर घर ले जाते थे। इस बात की पुख्ता जानकारी बदमाशों के पास थी। तभी रात 8 बजे बुजुर्ग सराफा व्यापारी घर लौटा तो घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर करीब 17-18 लाख के सोने चांदी के जेवर लूटने की वारदात को अंजाम दिया।

दुकान से घर साइकिल से जाता था व्यापारी
बताया जाता है कि व्यापारी के दो बेटे हैं बड़ा बेटा दिलीप सोनी है जिसकी भिंड के पुस्तक बाजार में सोने चांदी की दुकान है। छोटे बेटा अरविंद सोनी है। अरविंद पिता के साथ दुकान पर बैठता था। अरविंद दुकान बंद होने के बाद हर रोज भिंड आ जाता था। मृतक के दोनों बेटे परिवार के साथ भिंड शहर में रहते थे। व्यापारी रात के समय अकेला रहता था। दुकान से करीब 700 मीटर दूरी पर मेनरोड पर उसका मकान है। मकान से दुकान तक आने जाने के लिए व्यापारी साइकिल का उपयोग करता था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *