Thu. Oct 17th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Police Chased Bajrangi, Pelted Stones While Running, Arrested Officials And Sent Them To Jail

इंदौरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। ये कार्यकर्ता नशे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जिसके बाद कार्यकर्ता भागकर छप्पन दुकान की ओर गए। वहां उन्होंने दुकानों पर पथराव कर दिया। कई गाड़िया तोड़ थी। हंगामे के बीच एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

मामला शहर के पलासिया चौराहे का है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता यहां जुटे। वे नशे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने सड़क बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे वहां जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने कई बार उनसे वहां से हटने को कहा, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। आखिरकार पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

छप्पन दुकान पर किया पथराव

पुलिस लाठीचार्ज के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भागते हुए 56 दुकान की ओर चले गए। यहां उन्होंने दुकानों पर पथराव कर दिया। कई गाड़ियां तोड़ दी। पथराव में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने चक्काजाम करने वाले एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कार्यकर्ता जेल में भूख हड़ताल पर बैठ गए है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

शांति पूर्वक प्रदर्शन की बात थी, 500 कार्यकर्ता आ गए

DCP धर्मेन्द्र भदौरिया के मुताबिक गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे बजरंग दल के लोगों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर ज्ञापन देने की बात कही थी। लेकिन करीब 500 कार्यकर्ता यहां इकट्‌ठा हो गए। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद कार्यकर्ता इधर-उधर भागे। न्यू पलासिया की तरफ से छप्पन दुकान पर दुकानों पर पथराव कर दिया। यहां ड्यूटी कर रहे हेड कास्टेबल संदीप सिंह को सिर में चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल भेजा गया। वहीं छप्पन दुकान पर आए लोग भी पथराव से बचने के भागते नजर आए।

जेल में भूख हड़ताल पर बैठे बजरंग दल कार्यकर्ता

पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के विभागीय मंत्री राजेश बिजवे, संगठन मंत्री तन्नु शर्मा सहित करीब एक दर्जन पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा गया। राजेश बिजवे ने बताया कि वे लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें पुलिस ने बिना कारण के उन पर लाठीचार्ज किया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कारवाई की मांग की है। कहा कि कारवाई नहीं होने तक वे जेल में ही भूख हड़ताल करेंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *