Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

विदिशा17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सात अधिकारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने सात पुलिसकर्मियों की सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं देने के साथ पुष्पगुच्छ,सम्मान पत्र शॉल एवं श्रीफल भेंट किया गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला द्वारा उन्हें विदाई दी गई। आज निरीक्षक कार्यवाहक अनिरुद्ध पांडे, उप निरीक्षक सुरेश तिवारी, उप निरीक्षक रामबाबू गोस्वामी , सहायक उप निरीक्षक गंधर्व सिंह , प्रधान आरक्षक खुशी लाल, प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह पुलिस विभाग में लंबे सेवाकाल के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए हैं। पुलिस विभाग में की गई सेवा का सम्मान करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

यह 7 पुलिसकर्मी हुए रिटायर्ड

1. निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार पाण्डेय 21 जून 1980 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे। वर्तमान में निरीक्षक के पद पर कार्यरत होकर रक्षित केन्द्र विदिशा में पदस्थ है। इन्होंने पुलिस विभाग में 43 वर्ष 10 दिन अपनी सेवाएं दी है।

2. उप निरीक्षक सुरेश कुमार तिवारी 02 सितम्बर 1984 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे। वर्तमान में उप निरीक्षक के पद पर नटेरन थाना में पदस्थ थे। इन्होंने पुलिस विभाग में 38 वर्ष 09 माह 29 दिन अपनी सेवाएं दी है।

3. उप निरीक्षक रामबाबू गोस्वामी 5 जनवरी 1986 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे। वर्तमान में उप निरीक्षक के पद पर थाना प्रभारी उनारसी कला के पद पर पदस्थ है। इन्होंने पुलिस विभाग में 37 साल 05 माह 26 दिन अपनी सेवाएं दी है।

4. सहायक उप निरीक्षक गंधर्व सिंह ने 8 जुलाई 1987 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे। वर्तमान में सहायक उप निरीक्षक के पद पर थाना त्यौदा में पदस्थ है। इन्होंने पुलिस विभाग में 35 वर्ष 11 माह 23 दिन अपनी सेवाएं दी है।

5. प्रधान आरक्षक 357 खुशीलाल ने 5 जनवरी 1986 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे। वर्तमान में उप निरीक्षक के पद पर थाना प्रभारी उनारसी कला के पद पर पदस्थ है। दिनांक 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे है। इन्होंने पुलिस विभाग में 37 वर्ष 05 माह 26 दिन अपनी सेवाएं दी है।

6. प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार 5 जनवरी 1986 में पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे, वर्तमान में प्रधान आरक्षक के पद पर रक्षित केन्द्र विदिशा में पदस्थ है। इन्होंने पुलिस विभाग में 41 वर्ष 04 माह 12 दिन अपनी सेवाएं दी है।

7. प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह 24 नवम्बर 1995 को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे। वर्तमान में प्रधान आरक्षक के पद पर पुलिस लाईन विदिशा में पदस्थ है। इन्होंने पुलिस विभाग में 27 साल 07 माह 25 दिन अपनी सेवाएं दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *