Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Harda
  • Demonstration On The Problem Of Water, The Mayor Said First Unite Yourself Then We Will Talk

हरदा39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर की मूलभूत समस्याओं के मुद्दे को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने नगर पालिका का घेराव किया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा शासित नगर पालिका परिषद का गठन होने के 9 महीने के बाद भी शहरवासी पीने का पानी, सफाई, पार्क, बाढ़ की समस्या, आवासीय पट्टे, सड़क निर्माण जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर परेशान है।

कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय से बड़ी संख्या में शहर के लोगों के साथ पैदल नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया। नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही शहर में पानी की समस्या को लेकर खाली मटके फोड़े। कुछ महिलाओं ने विरोध स्वरूप नपा परिसर में कपड़े भी धोए।

महिलाए बोली- पानी नहीं मिलने से रोजमर्रा के काम नहीं हो रहे

महिलाओं का आरोप है कि उनके वार्डों में पानी की समस्या के चलते उनके घरों के कपड़े नहीं धुल पा रहे है, जिसके चलते उन्हें नपा में आकर कपड़े धोने को मजबूर होना पड़ रहा है। पूर्व विधायक डॉ. आर के दोगने ने नपा पर शहर में मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर शहर के सभी वार्डों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता तो शहर बंद कर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मंत्री कमल पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री केवल भूमिपूजन कर रहे है, जो भूमिपूजन हुए है उनका कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

नपाध्यक्ष बोली- पहले खुद को एक जाओ फिर समस्या पर बात करो

वहीं, नपाध्यक्ष भारती कमेडिया ने कांग्रेसियों पर कक्ष में आकर गलत तरीके से प्रदर्शन करने आरोप लगाया और कहा कि पूरे शहर में कही भी पेयजल की समस्या नहीं है। कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस की गुटबाजी सामने आ गई है। कांग्रेस की ओर से ब्लॉक कांग्रेस और कांग्रेस नेत्री अवनी बंसल ने अलग-अलग ज्ञापन दिया।

उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेसी खुद एक हो जाए, फिर शहर की समस्या पर बात करें। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नपाध्यक्ष के कमरे में आकर कांग्रेस के लोगों ने गलत किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *