[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- When The Husband Woke Up, The Wife Gestured About The Bite Of The Animal On Her Hand, Died While Being Brought To The Hospital
इंदौर41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर के चंदन नगर में रहने वाली एक महिला की रात 3 बजे सोते में मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला अचानक से चीखी जिसमें पास में सो रहा पति उठा। वह कुछ समझ पाता तो महिला ने हाथ की तरफ इशारा किया। हाथ में जानवर के दांतो के निशान थे। रात में घर के लोग महिला को आधे घंटे में एमवाय लेकर पहुंचे। लेकिन यहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक िसथोडा इलाके में रहने वाली सुनीता(30)को उसका पति संजय परमार रात करीब साढ़े तीन बजे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां डॉक्टरो ने चेकअप के बाद सुनीता को मृत घोषित कर दिया। संजय ने बताया कि रात में वह अपनी पत्नी सुनीता ओर एक बच्चे के साथ कमरे में जमीन पर सोया था। वही दूसरे कमरे मे सास ओर दूसरा बच्चा सोया था। इस दौरान अचानक से पत्नी सुनीता अंधेरे में चीखी। वह डरकर उठे तो पत्नी ने इशारे में बताया कि उसके हाथ में किसी जानवर ने काटा है। उसके बाद सुनीता को सीधे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। संजय के मुताबिक वह मकान निर्माण का काम करता है। परिवार में दो बच्चे है। पुलिस के मुताबिक महिला के हाथ के अंगूठे पर किसी जानवर के काटने के निशान है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद स्थिती स्पष्ट हो जाएगी।
[ad_2]
Source link