[ad_1]
देवास23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दो दिन की राहत के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम में हुए बदलाव के बाद पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर बरकरार था। लेकिन अब एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की गई।
गुरुवार सुबह से तेज गर्मी का असर रहा। दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे थे। गर्मी व धूप से बचने के लिए लोग टोपी, गमछे का उपयोग कर रहे हैं। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी है। इधर, मौसम जानकारों की माने तो दो दिनों बाद तापमान में फिरसे वृद्धि होने का अनुमान है।
[ad_2]
Source link