Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Guna
  • Scindia Took A Meeting Of BJP Leaders Of The Assemblies Of Diggi’s Stronghold; Read Full Story

गुनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय में दोनों विधानसभा के नेताओं की बैठक हुई। - Dainik Bhaskar

केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय में दोनों विधानसभा के नेताओं की बैठक हुई।

जिले के राघोगढ़ और चांचौड़ा के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक दिल्ली में हुई। केंद्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सिविल एविएशन मंत्रालय में हुई। यह पहला मौका है, जब विधानसभा के नेताओं की बैठक दिल्ली में हुई है। इसी बैठक में चांचौड़ा और राघोगढ़ दोनों विधानसभा के नेताओं से सिंधिया ने अलग-अलग चर्चा की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार भी मौजूद थे।

बता दें कि जिस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे, उस समय कहा जाता था कि चौपेट(गुना जिले में एक नदी) के इस पर सिंधिया, उस पर दिग्विजय। इस तरफ महल, उस तरफ किला। कुछ इसी तरह दोनों नेताओं ने अपनी सीमाएं बांध रखी थीं। चौपेट के इस पर की गुना और बमोरी विधानसभा में दिग्विजय सिंह दखल नहीं देते थे। इसी प्रकार चौपेट के उस पर की राघोगढ़ और चांचौड़ा विधानसभा से सिंधिया खुद को दूर रखते थे। लेकिन सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद यह परंपरा टूट गयी। दोनों ही नेता एक-दूसरे के इलाकों में जाने लगे। 2020 के विधानसभा उपचुनाव में दिग्विजय सिंह ने बमोरी में सभा की। वहीं सिंधिया 2021 के आखिरी महीने में दिग्गी के गृहनगर राघोगढ़ में पहुंच गए। यहां उन्होंने दिग्विजय सिंह के राइट हैंड माने जाने वाले हीरेन्द्र सिंह बंटी बना को भाजपा में शामिल करा लिया। इसके बाद तो यह सिलसिला लगातार चलता रहा।

सूत्रों के अनुसार भाजपा के केंद्रीय संगठन ने मंत्रियों को 4-4 विधानसभाओं की जिम्मेवारी दी है। उन्हें इन विधानसभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके बीच आपसी सामंजस्य बिठाने और चुनाव में मिलकर काम करने के लिए तैयार करने की जिम्मेवारी दी गयी है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को राघोगढ़, चांचौड़ा सहित प्रदेश की दो और विधानसभा दी गयी हैं। इसी के तहत अब सिंधिया किले के प्रभाव वाले राघोगढ़ और चांचौड़ा क्षेत्र में भी अपनी पैठ बना रहे हैं।

इसी जिम्मेवारी के तहत रविवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चांचौड़ा और राघोगढ़ विधानसभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार इन दोनों विधानसभा के नेताओं को सीधे दिल्ली से बुलावा आया था। इसमे भाजपा संगठन और उसके अनुवांशिक संगठनों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया था। इसमे सभी अपेक्षितों को आमंत्रित किया गया था।

बैठक में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इन सभी नेताओं से चर्चा की। सूत्रों की मानें तो महिला नेताओं से कहा गया कि वह महिलाओं को जोड़ें। उन्हें भाजपा द्वारा महिलाओं और बच्चियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताएं। साथ ही युवा मोर्चा के नेताओं से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की बात कही गयी। बैठक में यह भी तय किया गया है कि एक बार और इन नेताओं को दिल्ली बुलाया जाएगा और फीडबैक लेकर समीक्षा की जाएगी। उसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद राघोगढ़ और चांचौड़ा विधानसभा में पहुंचकर रणनीति बनाएंगे।

बैठक में मौजूद नेता।

बैठक में मौजूद नेता।

राघोगढ़ में अभी तक नहीं जीती भाजपा

बता दें कि राघोगढ़ विधानसभा दिग्विजय सिंह के गृहनगर की विधानसभा है। यहां भाजपा कभी चुनाव नहीं जीती है। पिछले दो टर्म से किले के युवराज जयवर्धन सिंह यहां से विधायक हैं। खुद दिग्विजय सिंह भी यहां से विधायक रह चुके हैं। इस बार भी भाजपा में उनके कद का नेता नहीं है। वहीं चांचौड़ा विधानसभा से वर्तमान में दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह विधायक हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा नेत्री ममता मीना विधायक चुनकर आयीं थी। हालांकि, इस बार भाजपा में ही तीनटा इस सीट पर दावेदारी कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *