Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

बरेली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायसेन जिले के बरेली में राष्ट्रीय राजमार्ग 45 बाइपास के एप्रोच रोड पर बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी गंभीर घायल हो गए। उन्हें तत्काल नगर के सिविल अस्पताल लाया गया, यहां इलाज के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।

डॉक्टर प्रशांत सेन ने बताया कि नया गांव निवासी झलकन सिंह (50), कमलाबाई यादव (40) और उनकी बेटी प्रियांशी (10) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कमला बाई यादव का एक हाथ बस चपेट में आने से अत्यधिक ब्लीडिंग हो गई। झलकन सिंह के पैर की हालत गंभीर है। बेटी प्रियांशी के सिर में चोट आई है। तीनों की हालत गंभीर है। तीनों को इलाज उपरांत तत्काल भोपाल रेफर कर दिया गया। रिश्तेदारों ने बताया कि झलकन सिंह अपनी पत्नी पुत्री के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नयागांव से बरेली आ रहे थे।

नहीं मिली मौके पर 108

घटना दुर्घटना के दौरान जब भी घायलों को तत्काल भोपाल रेफर की आवश्यकता होती है, ऐसी स्थिति में कभी भी एंबुलेंस नहीं रहती है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 108 के लिए प्रारंभिक खानापूर्ति में ही 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। इसके बाद जवाब मिलता है 108 उपलब्ध नहीं हो पाएगी। यदि 108 उपलब्ध नहीं है तो तत्काल इनकार कर दिया जाना चाहिए ऐसी स्थिति में मरीज के लिए दूसरी व्यवस्था या उनके परिजन कोई अन्य इंतजाम कर सकते हैं, आज भी ऐसा ही हुआ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *