Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

दतिया12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गांव कुर्थरा और बड़ोनी के बीच शनिवार रात करीब 12 बजे अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सुबह मृतक के शव का बड़ोनी पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि, दतिया से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते मे दुर्घटना का शिकार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव कुर्थरा निवासी 35 वर्षीय खेत सिंह पिता तुलसीराम कुशवाहा कल रात दतिया में रिछरा फाटक अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था। तभी रात करीब 12 बजे के आसपास बड़ोनी और गांव कुर्थरा के बीच सामने से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक काे टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार खेत सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। रात में मौके का फायदा उठा कर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेलर मौके से भाग निकला। पीछे से आ रहे बाइक सवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *