[ad_1]

नर्मदापुरम3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नर्मदापुरम में रसूलिया ओवरब्रिज और नर्मदा कालेज के पास ओवरब्रिज पर बुधवार रात को 2 सड़क हादसे हुए। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 3 लोग घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर है। पहली घटना रसूलिया ओवरब्रिज पर रात करीब 9.30 बजे हुई। इटारसी तरफ से आ रही बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक पर पीछे बैठा युवक नीचे गिर ग़या। जिसके ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। कुचलने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक चला रहा युवक बच गया। बाइक पर दाे भाई सवार थे। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया मृतक बंगाली कॉलोनी निवासी लखन राजवंशी है। जो अपने भाई कृष्णा राजवंशी के साथ इटारसी तरफ से बाइक से आ रहे थे। इस दौरान रसूलिया ओवरब्रिज पर अंधेरा होने के कारण उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। मौके पर लखन राजवंशी की मौत हो गई। उसके सिर के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया। कृष्णा काे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। दाेनाें अपना निजी काम करके घर जा रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। ट्रक चालक अभी फरार है। ट्रक को जब्त कर लिया है।

दूसरी दुर्घटना रात 10.45 बजे नर्मदा कॉलेज के पास वाले ओवर ब्रिज पर हुई। एक कार ने बाइक चालक दो लोगों को टक्कर मारी। फिर कार रिवर्स कर दोबारा रगड़ते हुए दूर तक ले गई। कार चालक कुचलकर भोपाल तिराहे की ओर निकल गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बिना समय गवाएं घायलों को 108 से अस्पताल भेजा। घायलों का उपचार किया जा रहा है। उनके नाम स्पष्ट नहीं हो पाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *