[ad_1]

निवाड़ी29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बूथ स्तर पर मजबूत होने के उद्देश्य से पार्टी प्रदेश के सभी बूथों पर मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान चला रही है। इसी को लेकर आज निवाड़ी जिले की ओरछा तहसील के करीब छह बूथों पर कार्य योजनाओं को लेकर बैठक की और विचार विमर्श किया।

बीजेपी की चुनावी सफलता के लिए पार्टी के माइक्रो मैनेजमेंट को श्रेय दिया जाता है। पार्टी का पूरा फोकस सीट जीतने की जगह बूथ जीतने पर रहता है। पार्टी जानती है कि अगर उसने बूथ लेवल पर विरोधी को पटखनी दे दी तो सीट जीतने का मार्ग ऐसे ही प्रशस्त हो जाएगा, इसलिए भाजपा बूथ को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

इसी को लेकर आज निवाड़ी विधानसभा के ओरछा मंडल में शक्ति केंद्र जिजोरा में बूथ 1, 2, 3, 4, 6 व 7 पर मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान चलाया गया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, शक्ति केंद्र संयोजक, कार्यकर्ताओं व मंडल विस्तारक उमेश सिंह चंदेल एवं मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह तोमर मौजूद रहे।

इन सभी के साथ मिलकर आपस में चर्चा की गई और बूथ को मजबूत कैसे किया जा सकता है, उस पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में चर्चा हुई कि चुनाव नजदीक है ऐसे में कैसे तैयारियां करना है और कोशिश करना है कि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करे। इस दौरान बूथ से जुड़े सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *