Fri. Oct 18th, 2024

[ad_1]

शिवपुरी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवपुरी जिले अमोला थाना क्षेत्र के खेरा गांव में नटनी माता मंदिर पर बकरे का पुजापा में बकरा खाने के निमंत्रण में आए एक गांव के दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली। इस झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हो घए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमोला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार बदरखा निवासी फूल सिंह जाटव ने रविवार की शाम खैरा गांव की नटनी माता मंदिर पर बकरे का पुजापा रखा था। इस आयोजन में बकरा खाने के लिए अपने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया था। इसी आमंत्रण में शिलानगर मजरा सीतलपुर के रहने कमलेश जाटव अपने दो भाई कांशीराम और सुनील के साथ बकरा खाने के लिए मंदिर पर गया हुआ था। इसके साथ ही उसी के गांव के रहने वाला नवल सिंह जाटव और भंवर सिंह जाटव भी कार्यक्रम में खाना खाने गए हुए थे।

पहले शराब पी फिर झगड़े

बताया गया है कि दोनों पक्षों ने बकरा पार्टी से पहले शराब अधिक शराब पी ली थी। इसी दौरान दोनों के बीच मंदिर पर पहले मुंहबाद हुआ फिर हल्की झड़प भी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष अपने गांव की ओर निकल गए थे। लेकिन गांव पहुंचने के बाद रात करीब 8:30 दोनों पक्ष एक दूसरे से फिर झगड़ लिए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से अन्य परिजन भी इस झगड़े में शामिल हो गए। दोनों में जमकर लाठियां चलीं। झगड़े के बीच-बचाव में पुरुष सहित महिलाएं भी घायल हो गईं।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

अमोला थाना पुलिस ने नवल सिंह की शिकायत पर काशीराम जाटव, कल्याण जाटव, कमलेश जाटव, सुनील जाटव के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजी बद्ध किया है। वहीं कमलेश जाटव की शिकायत पर नवल सिंह जाटव, भवर सिंह जाटव, राजू जाटव, मेहताब जाटव के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *