Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Vande Bharat Will Now Run From Jabalpur In The Morning And From Rani Kamlapati Railway Station In The Evening

भोपाल28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेल मंत्रालय ने 27 जून से शुरू होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल में बदलाव किया है। अब ये ट्रेन सुबह के वक्त जबलपुर से भोपाल के रवाना होगी, जबकि आरकेएमपी से जबलपुर के लिए शाम को जाएगी। यह ट्रेन 8-8 कोच के रैक के साथ चलेगी। जबलपुर वाली वंदे भारत का संचालन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) से किया जाएगा। जबकि इंदौर वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल स्टेशन तक आवागमन करेगी। जबलपुर वाली वंदे भारत के नंबर भी बदल दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार एक वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर से भोपाल के बीच चलेगी। इसे 20911 नंबर से इंदौर से भोपाल सुबह 6:30 बजे रवाना किया जाएगा। यह गाड़ी 7:15 बजे उज्जैन आएगी और वहां से रवाना होकर सुबह 9:35 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसके बाद भोपाल से इंदौर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 7:25 बजे रवाना होगी और रात 9:30 बजे उज्जैन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट का हाल्ट लेकर रात 10:30 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन को रविवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाया जाएगा।

जबलपुर-आरकेएमपी से वंदे भारत मंगलवार छोड़ हफ्ते में 6 दिन चलेगी

जबलपुर से आरकेएमपी के बीच ट्रेन मंगलवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। (20174) जबलपुर-आरकेएमपी वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:00 बजे रवाना होकर 6:55 बजे नरसिंहपुर, 7:55 बजे पिपरिया, 9:23 बजे नर्मदापुरम और सुबह 10:35 बजे आरकेएमपी पहुंचेगी। इसी तरह (20173) आरकेएमपी-जबलपुर वंदे भारत शाम 7:00 बजे आरकेएमपी से रवाना होगी। यह शाम 7:51 बजे नर्मदापुरम, रात 9:15 बजे पिपरिया, 10:15 बजे नरसिंहपुर और रात 11:35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। आते-जाते वक्त नर्मदापुरम, पिपरिया और नरसिंहपुर में 2-2 मिनट का हाल्ट रहेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *