Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के 4 बजे पट खोलने के पश्चात भस्म आरती में भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर मंत्रो उच्चार के साथ दूध दही घी शक्कर रस के पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। भांग,चन्दन,सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण राजा स्वरूप मनमोहक श्रृंगार किया गया।

मस्तक पर त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र, सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित कर भगवान महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया। फलों और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *