Thu. Oct 17th, 2024

[ad_1]

कटनी43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र रोशन नगर में शुक्रवार को चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमती सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि रोशन नगर क्षेत्र में राम जानकी मंदिर से साईं कॉलोनी मार्ग निवासी ऋतु पति नारायण सिंह भदौरिया के घर में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े ताल तोड़कर चोरी की है। घर से अज्ञात चोरों ने ढाई तोले का सोने का हार, 10 ग्राम की सोने की चैन, सोने के दो मंगल सूत्र, सोने की चार अंगूठी, सोने की झुमकी, चार जोड़ी चांदी की पायल, बिछिया सहित नकद 7 हजार रुपए चोरी कर लिए है।

ऋतु सिंह ने पुलिस को शिकायत बताया कि वह दोपहर करीब 1 बजे अपने घर से कुछ दूरी पर बहन के घर टिफिन देने के लिए गई थी, करीब 30 मिनट बाद डेढ़ बजे वापस लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था, अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखा सामान बिस्तर फैला दिया था। अलमारी में रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण और नकद 7 हजार रूपए चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *