Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर में दलित दूल्हे की बारात पर पथराव करने का मामला सामने आया है। दूल्हे की रास निकालने की बात पर दबंगों ने बारात पर पथराव कर दिया। यहां रास निकालने पर विवाद हो गया। घोड़े पर सवार दलित दूल्हे को देख गांव के दबंग नाराज हो गए और उन्होंने बारात पर पथराव शुरू कर दिया। घटना बकस्वाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव में सोमवार शाम की है।

घटना की जानकारी लगते ही एसपी, एएसपी सहित 2 थाना का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद भी पथराव नहीं रुका। पथराव में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए है। इसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बारात को सागर जिले के शाहगढ़ के लिए रवाना कराया। पुलिस ने कुल 50 आरोपी बनाए है। सुबह 4 बजे तक कार्यवाही चलती रही।

DSP शशांक जैन बोले, बारात को पुलिस ने दी सुरक्षा

मामले में बड़ामलहरा DSP शशांक जैन ने बताया कि बकस्वाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव से दलित दूल्हे की बारात सागर जिले के शाहगढ़ जा रही थी, जिसके पहले रस्मो रिवाज से गांव में घोड़े पर बैठकर दूल्हे की रास फैराई (घुमाई) जानी थी। जिस पर गांव के एक समुदाय के लोगों ने विरोध किया। यह विरोध बलबा में बदल गया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली और पुलिस सुरक्षा में रास फिराई। तब कहीं जाकर देर शाम बारात शाहगढ़ के लिए रवाना हुई, जो आज लौटेगी। बारात को पुलिस की सुरक्षा दी गई। शादी के बाद भी अन्य कार्यक्रम पुलिस सुरक्षा में किए जाएंगे।

सुबह 4 बजे तक चलती रही कार्यवाही, 50 आरोपी बनाए गए

मामले में सुबह 3 से 4 बजे तक FIR होती रही, जिसमें 50 नामजद आरोपी बनाए गए हैं, जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इन धाराओं में मामला दर्ज…

आरोपियों पर रास्ता रोकना, बलवा का प्रयास, बलबा करना, पथराव करना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, मारपीट करना, धमकी देना, SC-ST एक्ट की विभिन्न धाराओं सहित अन्य धाराओं 341, 353, 333, 147, 48, 49, 50, 353, 152, 341 427 और भी अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से अभी आरोपियों के नाम नहीं बताए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *