Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • The Marriage Procession From Indore Came To Khandwa, The Bride’s House Was Found Locked; He Eloped With His Father

खंडवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
इंदौर के बेटमा निवासी दूल्हा दीपक परमार। - Dainik Bhaskar

इंदौर के बेटमा निवासी दूल्हा दीपक परमार।

इंदौर का एक दूल्हा सज-धज कर बारात लेकर खंडवा पहुंचा। दूल्हन के घर गया तो ताला लटका मिला। घबराएं दूल्हे ने तत्काल पुलिस की मदद ली। वह रामेश्वर चौकी पर पहुंचा और कहानी बयां किया। उसके बारात लेकर पहुंचने से पहले ही दुल्हन परिवार के साथ गायब हो गई। घर ताला लगा मिलने पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दुल्हन अपने पिता के साथ दो दिन पहले ही मकान खाली करके चली गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंदौर के बेटमा निवासी दूल्हे दीपक पिता मूलचंद परमार का कहना है, दोस्त दीपक ने उसे खंडवा के बसंत नगर में शादी के लिए लड़की दिखाई थी। 2 जून को परिवार के साथ वह खंडवा आया था, लड़की पूजा उसे पसंद आई थी। इसके बाद वे वापस घर आ गए। 4 जून को मोबाइल पर रिश्ता तय हुआ। 11 जून को बसंत नगर में पूजा के घर कपड़े के करने पहुंचे थे। पूजा घर पर नही थी। पिता राहुल ने बताया कि वह मामा के घर गई है। इसके बाद करीब दस हजार रुपये का शादी का जोड़ा देकर 23 जून को शादी की करने की बात तय हुई थी। आज बारात लेकर खंडवा में दुल्हन के घर गया। वहां देखा तो ताला लगा हुआ था।

दूल्हन के गायब होने पर आसपास के लोगों से पता चला कि पूजा और उसका पिता दो दिन पहले ही मकान खाली कर चले गए। मकान मालिक ने पूजा के पिता का आधार कार्ड दिखाया। इसमे नाम परसराम यादव लिखा हुआ था। दूल्हे दीपक परमार का कहना है कि, अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर बारातियों के साथ रामेश्वर पुलिस चौकी आया हूं। इस मामले को लेकर चौकी प्रभारी रणवीर सिंह सोलंकी ने बताया दूल्हे दीपक की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत में बताया कि दूल्हन द्वारा उससे करीब 70 हजार से ज्यादा रूपए लिए गए है।

बस से बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा।

बस से बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा।

दूल्हन पूजा जो कि फरार हो गई।

दूल्हन पूजा जो कि फरार हो गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *