[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Union Minister Tomar Said Ahilyabai’s Life Character Is Inspirational, Rallies Held At Various Places
ग्वालियर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पाल बघेल समाज ने पूरे शहर में मनाया अहिल्याबाई जयंती उत्सव
- पूरे शहर से निकली रैलियां, जगह-जगह लगा जाम
ग्वालियर में बुधवार को अहिल्याबाई की 298 जयंती को पाल-बघेल समाज ने बड़ी धूमधाम से मनाया है। पूरा ग्वालियर अहिल्याबाई के जयकारों से गूंज गया है। मुरार के रामलीला मैदान से वाहन रैली भी निकाली। रैली में हजारों की संख्या में पाल-बघेल समाज के सदस्य शामिल हुए हैं। रैली जब कटोराताल पहुंची तो यहां पाल समाज के सदस्य महेन्द्र पाल, पार्षद हरिपाल और उनकी टीम ने स्वागत किया। पूरे शहर में कई स्थानों से रैलियां निकाली गई, जिससे शहर में कई जगह घंटो ट्रैफिक जाम रहा। अहिल्याबाई की जयंती पर रामलीला मैदान में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले कहा कि न्याय की देवी माता अहिल्याबाई होल्कर मानव सेवा, समर्पण, भाईचारा, धर्म परायणता और न्याय प्रियता की प्रतिमूर्ति थीं। उनका जीवन चरित्र सभी के लिये प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। वे ऐसी मातृ शक्ति थीं जिनका सम्मान देश ही नहीं दुनियाभर में होता है।

रामलीला मैदान में वाहन रैली को हरी झंडी दिखाते हुए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर
हमेशा मानव कल्याण के काम किए-तोमर
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि अपने राज्यकाल में देवी अहिल्याबाई ने न्याय प्रियता की मिसाल कायम की। उन्होंने न्याय के लिये अपने पुत्र का जीवन भी दाँव पर लगा दिया था। धर्मपरायण देवी अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना के साथ-साथ कई देवालय व धर्मशालाओं का निर्माण कराया। साथ ही मानव कल्याण की दिशा में तमाम ऐसे काम किए जिनकी वजह से वे लोकमाता के रूप में लोकप्रिय हुईं। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री तोमर ने यह भी कहा कि पाल बघेल समाज एक सेवाभावी व मेहनतकश समाज है। इसी समाज में जन्मी माता अहिल्याबाई ने केवल अपने समाज ही नहीं अपितु सभी समाजों के कल्याण का काम किया। उनके द्वारा किए गए मानव कल्याण के काम सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। इस मौके पर बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, राधेलाल बघेल, केशव सिंह बघेल, पूर्व पार्षद हरिपाल, महेन्द्र पाल (होटल व्यवसायी) आदि उपस्थित थे।

पाल बघेल समाज के सदस्यों को माला पहनाकर पूर्व विधायक नीटू सिकरवार ने सम्मान किया
पूरे शहर में निकली रैलियां, जगह-जगह लगा जाम
अहिल्याबाई की जयंती पर पाल-बघेल समाज द्वारा मुरार रामलीला मैदान से विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसमें हजारों वाहन शामिल हुए। इसके अलावा शहर के अलग-अलग कोने से कई छोटी-छोटी रैलिया निकलीं, जो फूलबाग पर इसी वाहन रैली में शामिल हो गई। रैलियों मंे इतने वाहन थे कि सड़क पर पहले वाहन और आखिरी वाहन में करीब आधा किलोमीटर तक का अंतर था। यह वाहन रैली मुरार के रामलीला मैदान से निकलकर सदर बाजर होते हुए कुम्हारपुरा थाटीपुर, पड़ाव, फूलबाग होते हुए कटोरा ताल पहुंची। यहां रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया गया और यहां से फिर रैली शहर के अन्य मार्ग पर निकली हैं। इस दौरान पूरे शहर मंे घंटो ट्रैफिक जाम रहा।
[ad_2]
Source link