[ad_1]
हरदा17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दोनों पार्टियों ने शंखनाद कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के द्वारा इस चुनाव में हर बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार को जिले की खिरकिया तहसील के ग्राम चारुवा में भाजपा ने कार्यकर्ताओं का बूथ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ को मजबूत करने के लिए संकल्प दिलाया।
हरदा जिले के खिरकिया के चारूवा मंडल के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने भगवान गुप्तेश्वर महादेव की शपथ दिलाते हुए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक अपने अपने बूथ को मजबूत करना है। विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव हो जाने तक संकल्प के साथ डटे रहना है। एक-एक घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं और कामों को लेकर अपने मतदान केंद्र के एक एक घर जाकर समझाना है और पोलिंग बूथ तक मतदाता को ले जाकर कमल का फूल खिलाना है।

[ad_2]
Source link