Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बुरहानपुर के अलावा नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित नारी सम्मान योजना के पंजीयन का काम जारी है। कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचकर नारी सम्मान योजना के फॉर्म भर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से आश्वासन दिया जा रहा है कि अगर सरकार बनी तो कांग्रेस 500 रूपए में रसोई गैस और महिलाओं के खातों में 1500 रूपए की राशि देगी।

नेपानगर में भी अभियान चल रहा है। कांग्रेस नेत्री कविता धीरज करोसिया करोसिया ने बताया कि नेपानगर में गुरूवार तक 1200 के करीब फॉर्म भरवा लिए गए और फॉर्म डोर टू डोर पहुंचकर भरवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया नारी सम्मान योजना के पंजीयन अभियान के तहत बुधवारा बाजार, सात नंबर गेट में युवा कांग्रेस जिला महासचिव अतिश पाल और युवा कांग्रेस नगर सचिव दीपक सोनवणे व्दारा निरंतर फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। नारी सम्मान योजना के माध्यम से कमलनाथ प्रदेश की हर महिला को सम्मान देने का संकल्प ले चुके हैं। इसके तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए और 500 रुपए में सिलेंडर मिलेगा।

लगातार जारी रहेगा अभियान

कांग्रेस नेता मयूर सांखला के अनुसार जिले भर में नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरे जा रहे हैं। यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा। फॉर्म भरने के बाद एक प्रति लोगों को भी दी जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *