Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Tikamgarh
  • The City Turned Into A Heap Of Garbage, The Mayor Said The Agreement Was Made In The Meeting On Monday, The Opposition Misled The Employees

टीकमगढ़7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में बीते 4 दिनों से नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। जिससे पूरा शहर कचरे के ढेर में तब्दील हो गया है। प्रमुख सड़कों से लेकर मोहल्ले की छोटी-छोटी गलियों में भी कचरा फैला पड़ा है। नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने 2 दिन पहले सफाई कर्मचारियों को समझाकर मना लिया था, लेकिन सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।

दरअसल, 1 माह पहले सफाई कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की थी। 2 दिनों तक सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे थे। तब नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वयं पार्षदों के साथ शहर में झाड़ू लगाकर कचरा एकत्रित किया था। अगले दिन सफाई कर्मचारियों की बैठक बुलाकर उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया गया था।

नपा अध्यक्ष और सीएमओ के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए थे। लेकिन एक माह बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते 11 जून से सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिससे एक बार फिर शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

सोमवार को हो गया था समझौता

नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि सोमवार को सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें उनकी चार मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया गया था। कर्मचारियों ने दफ्तर में मिठाई मंगाकर बांटी थी और शाम से ही काम पर लौटने का वादा किया था, लेकिन कर्मचारियों को विरोधी पक्ष के लोगों ने गुमराह कर दिया।

अस्थाई व्यवस्था के लिए लगाए टेंडर

नपा अध्यक्ष ने बताया कि सफाई व्यवस्था सुचारू करने के लिए अस्थाई तौर पर साफ सफाई के लिए टेंडर निकाला गया है। 7 दिन के अंदर जो भी ठेकेदार सहमति जताएगा। उसे सफाई का ठेका देकर शहर में साफ सफाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो स्थाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं, उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *