Sat. Sep 7th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Ekatmdham In Omkareshwar (Updates), Prime Minister Narendra Modi Will Unveil The Statue Of Adi Guru Shankaracharya, Madhya Pradesh News And Update

सावन राजपूत/खंडवा29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बनने के बाद कुछ ऐसा होगा एकात्मधाम। - Dainik Bhaskar

बनने के बाद कुछ ऐसा होगा एकात्मधाम।

मध्यप्रदेश में दोनों ज्योतिर्लिंग मंदिर के आसपास धर्म – संस्कृति को विकसित किया जा रहा है। उज्जैन में महाकाल लोक के साथ खंडवा के ओंकारेश्वर स्थित ओंकार पर्वत पर अध्यात्म लोक ‘एकात्मधाम’ विस्तार ले रहा है। यहां ओंकार पर्वत को काटकर 28 एकड़ जमीन पर इसकी स्थापना की जा रही है।

यहां आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा होगी। इसके लिए 54 फीट का आधार स्तंभ तैयार होने काे है। 52 फीट ऊंचे आधार पर आदि गुरु शंकराचार्य की बाल्यकाल अवस्था की 108 फीट की मूर्ति की स्थापना के लिए काम किया जा रहा है। अभी तक चार स्लैब में बनने वाले मूर्ति स्थापना के आधार का 50% काम हो चुका है। प्रदेश की सबसे ऊंची इस प्रतिमा का इसी साल सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनावरण करेंगे। लगभग 2 हजार करोड़ रुपए के बजट से बनने वाले के बाकी बचे हिस्से का काम दिसंबर 2024 तक पूरा होगा।

मध्यप्रदेश सरकार ने ओंकारेश्वर में बन रहे एकात्मधाम प्रोजेक्ट को‎ पहली बार अधिकृत तौर पर देश के सामने रखा। देश के‎ जाने-माने संत, विद्वान और ओपिनियन मेकर्स की मौजूदगी में‎ शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस प्रोजेक्ट के‎ बारे में विस्तार से बताया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का काम अगस्त तक पूरा करने को कहा है। एकात्मधाम प्रोजेक्ट के बाकी हिस्से का काम दिसंबर 2024 तक पूरा करने का टारगेट है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का काम अगस्त तक पूरा करने को कहा है। एकात्मधाम प्रोजेक्ट के बाकी हिस्से का काम दिसंबर 2024 तक पूरा करने का टारगेट है।

एकात्मधाम में होगा अद्वैत वेदांत संस्थान

आदि गुरु शंकराचार्य जी ने भारत की तीन बार परिक्रमा की। उन्होंने दुनिया को अद्वैत वेदांत का सिद्धांत दिया। इस ‘एकात्मधाम’ में आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन दर्शन को बताने वाला संग्रहालय, अद्वैत वेदांत सिद्धांत के अध्ययन के लिए संस्थान भी होगा। ओंकार पर्वत पर ‘एकात्मधाम’ यानी एकात्मता की प्रतिमा स्थापित होगी। इसे ‘स्टैचू ऑफ वननेस’ नाम दिया गया है। यहां प्रशिक्षण एवं सूचना केंद्र, अभय घाट, संन्यास और गुफा मंदिर सहित 35 हजार पेड़ों का वन विहार होगा। अन्नपूर्णा मंदिर, पंचायत मंदिर के साथ ओम स्तंभ, कला, प्रदर्शनी जैसी अद्भुत रचनाओं का विस्तार किया जाएगा।

एकात्मधाम में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा होगी। इसका आधा काम पूरा हो चुका है। इसी साल सितंबर में प्रधानमंत्री मोदी इसका अनावरण करेंगे।

एकात्मधाम में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा होगी। इसका आधा काम पूरा हो चुका है। इसी साल सितंबर में प्रधानमंत्री मोदी इसका अनावरण करेंगे।

वर्चुअल नाव की सवारी, 3D गैलरी

‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ को आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और MPSTDC (मध्यप्रदेश स्टेट टूरिस्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) के मार्गदर्शन में आकार दिया जा रहा है। एकात्मधाम में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के साथ एक संग्रहालय परिसर भी होगा। यह पारंपरिक मंदिर स्थापत्य शैली के अनुरूप होगा। संग्रहालय में 3D होलोग्राम प्रोजेक्शन गैलरी, कलाकृतियां, स्क्रीन थिएटर और ‘अद्वैत नर्मदा विहार’ नाम से वर्चुअल नाव की सवारी होगी। इसमें लोग आचार्य शंकर की महान शिक्षाओं का ऑडियो-विजुअल यात्रा के जरिए आनंद ले सकेंगे। अद्वैत वेदांत से संबद्ध आचार्य शंकर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट वेदांत के अद्भुत सिद्धांत का विस्तृत अध्ययन, बेहतर तरीके से उन्हें समझना और साझा करने के लिए एक केंद्र के तौर पर काम करेगा।

CM बोले- दिमाग में आई कल्पना हो रही साकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि 2017 में नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान यह विचार आया था। यहीं ओंकारेश्वर में इस विचार ने जन्म लिया, जहां आदि गुरु शंकराचार्य ने 8 वर्ष की उम्र में दीक्षा ग्रहण की। यहां से ज्ञान प्राप्त कर भारत भ्रमण पर निकले। शंकराचार्य को लेकर दिमाग में आई कल्पना अब साकार रूप ले रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन की रक्षा और सांस्कृतिक रूप से भारत को एक करने वाले कोई महापुरुष हैं, तो वह शंकराचार्य हैं। उनके कारण देश का आज यह स्वरूप है। मन में विचार आया कि दीक्षास्थली पर उनकी प्रतिमा हो, संग्रहालय हो, अद्वैत वेदांत का यह दुनिया का केंद्र बने। अद्वैत वेदांत का मूल सिद्धांत है- एक ही चेतना हम सब में है। वसुधैव कुटुम्बकम् ,प्राणियों में सदभावना हो, सबका कल्याण हो, सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया, मैं नहीं सब या एक, जीव और ब्रह्म एक है।

ओंकार पर्वत को काटकर 28 एकड़ जमीन पर एकात्मधाम की स्थापना की जा रही है।

ओंकार पर्वत को काटकर 28 एकड़ जमीन पर एकात्मधाम की स्थापना की जा रही है।

ओंकारेश्वर मंदिर में जगह की कमी, इंदौर कमिश्नर, खंडवा कलेक्टर को जिम्मा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में शयन आरती की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी चिंता यही है कि‎ ओंकारेश्वर मंदिर में स्थानाभाव है। मंदिर के प्रांगण में‎ जगह कम होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।‎ यहां दोनों तरफ नर्मदा मैया हैं। यहां का जो स्ट्रक्चर है,‎ वो पिलर के ऊपर खड़ा है। यहां सीमित संभावनाएं‎ जरूर हैं, लेकिन ओंकारेश्वर महाराज की कृपा रही तो‎ इसे बेहतर रूप दिया जाएगा। मेरी चिंता यही कि यहां‎ बहुत भीड़ होने वाली है। एकात्मधाम बनने के बाद‎ बहुत भीड़ आएगी। इंदौर कमिश्नर पवन शर्मा और‎ खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को इसके तकनीकी‎ पहलू दिखवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। यहां पर‎ विकास की अपार संभावनाएं हैं।‎

ओंकारेश्वर में शुक्रवार रात CM ने पत्नी साधना, बेटे कार्तिकेय के साथ शयन आरती की।

ओंकारेश्वर में शुक्रवार रात CM ने पत्नी साधना, बेटे कार्तिकेय के साथ शयन आरती की।

कंसल्टेंट बोले- स्थापत्य शैली के अनुरूप होगा निर्माण

आर्किटेक्ट सीपी कुकरेजा बताते हैं कि यह हमारे लिए निश्चित तौर पर एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। यह परियोजना दुनिया भर के लोगों को अद्वैत वेदांत की अवधारणा को समझने और इसका गहन अध्ययन का आमंत्रण है। कुकरेजा ने बताया कि उन्होंने हाल में ही अयोध्या शहर को रीडिजाइन करने से लेकर आईआईएम, बोधगया जैसे पर्यावरण अनुकूल (ईको फ्रेंडली) शिक्षण संस्थानों और पाथवे स्कूल से लेकर भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार तक कई भव्य और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को डिजाइन किया है।

यह भी पढ़ें…

CM ने लिया जायजा, बोले- शांति का संदेश देगी आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा

स्टेच्यू ऑफ वननेस यानी एकात्माता का स्वरूप आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। निर्माण तीर्थनगरी ओंकारेश्वर स्थित ओंकार पर्वत पर चल रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने साधु-संतों, विद्वान जनों के साथ निर्माण स्थल का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। पत्रकारों से चर्चा में सीएम ने कहा कि, महाकाल के बाद ओमकारेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। एकात्म धाम के बाद क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। पढ़िए पूरी खबर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *