[ad_1]

नर्मदापुरम7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

इटारसी से 9 किमी दूर आर्डिनेंस फैक्टरी रोड पर नागपुर कला में बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने चैन-स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला पूजन-पाठ की सामग्री देने गांव के पंडित के घर जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने आकर महिला के गले से सोने की दो तोले की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला ने बचाव के लिए चिल्लाया भी। लोग वहां पहुंचे, उससे पहले ही बदमाश भाग गए। सूचना मिलते ही पथरौटा थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान, एएसआई माणिक बट्‌टी व स्टॉफ माैके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना कर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आ रहे है।

पुलिस के मुताबिक फरियादी कुसुम मनकेल पति रविंद्रनाथ मनकेल(60) निवासी निवासी नागपुर कला है। महिला के पति रविंद्रनाथ आर्डिनेंस फैक्टरी के सेवानिवृत्त कर्मचारी है। महिला ने बताया कि 29 जून को बड़ी एकादशी थी। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे पूजन-पाठ व प्रसादी की सामग्री को देने पंडित जी के घर जा रही थी। रास्ते में पीछे से बाइक से दो युवक आएं। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने मेरे गले से सोने की चेन खिंच ली। मैंने संभलने का प्रयास किया, इस बीच मेरे हाथ से थाली जमीन पर गिर गई। मैंने आवाज लगाई, लेकिन वो बदमाश बाइक तेजी से भगा ले गए। दोनों बदमाशों के चेहरे पर कपड़ा बंधा था। दोनों मेनरोड की तरफ भागे। कुछ सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध लोग नजर आएं है। थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया महिला की रिपोर्ट पर लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी आर्डिनेंस फैक्टरी से मेनरोड की तरफ भागे है। इटारसी और बैतूल रोड के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *