Sat. Oct 19th, 2024

[ad_1]

भोपाल23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल का संत हिरदाराम नगर स्टेशन अब एक अपने एक अनोखे भव्य अंदाज में दिखाई देगा। इस स्टेशन का अमृत भारत योजना के तरत रीडेवलपमेंट किया जाएग। जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9:30 बजे करेंगे। जल्द ही भव्य एवं आधुनिक रूप में नजर आएगा। इसके अलाव वर्तमान यात्री प्रतीक्षालय की जगह आधुनिक वेटिंग हाल बनाने का प्रस्ताव है। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, स्टेशन बिल्डिंग का सौंदर्यीकरण, हाई लेवल प्लेटफॉर्म एवं कवर ओवर शेड का निर्माण, एफओबी का नवीनीकरण, वेटिंग रूम एवं शौचालय आदि जैसी सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन का रीडेवलपमेंट करीब 29 करोड़ की लागत से होगा। इसके अलावा यहां वंदे भारत का मेंटेनेंस हब भी100 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

ऐसा रहेगा पार्किंग एरिया।

ऐसा रहेगा पार्किंग एरिया।

100 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत का मेंटेनेंस हब
संत हिरदाराम नगर का रीडेवलपमेंट किया जा रहा है। इसके अलावा संत हिरदाराम नगर में ही वंदे भारत का मेंटेनेंस हब भी करीब 100 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। वंदे भारत के रैक को चलाने के लिए चार कोच में सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन लगा रहता है। इनमें बिजली सप्लाई के लिए ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) सिस्टम अलग से लगाया जाता है। इसलिए सामान्य कोचिंग डिपो में इस ट्रेन का मेंटेनेंस नहीं हो पाता।

रोजाना 46 गाड़ियां लेती हैं हॉल्ट
संत हिदराम नगर स्टेशन पर रोजाना 46 ट्रेने हॉल्ट लेती हैं। इसमें वीकली, स्पेशल सभी ट्रेने शामिल हैं। इसके अलावा यहां रोजाना 2000 से 2,500 हजार का रोजाना फुट फॉल भी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन डेवलपमेंट के बाद यहां अन्य ट्रेनों के हॉल्ट भी बढ़ाए जाएंगे।

मुख्य बिल्डिंग का डिजाइन।

मुख्य बिल्डिंग का डिजाइन।

संत हिरदाराम नगर पर यह सुविधाएं मिलेंगी

  • यात्रियों को उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म ।
  • उचित रूप से डिजाइन किए गए साइनबोर्ड।
  • दिव्यांग फ्रेंडली अप्रोच रोड।
  • मल्टीलेवल पार्किंग।
  • दिव्यांगजनों के लिए खास सुविधाएं।
  • प्रतीक्षालय।
  • अच्छे कैफेटेरिया और खानपान की सुविधाएं। स्टेशन का एरियल व्यू।

मंडल 11 और प्रदेश भर के 80 स्टेशन हैं शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को देशभर के 508 स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत शिलान्यास करेंगे। इसमें भोपाल मंडल 11 और प्रदेश भर के 80 स्टेशन शामिल हैं। यह शिलान्यास वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम करेंगे। जिसमें मध्यप्रदेश के 80 से अधिक स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी स्टेशनों पर इलाके के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। वहीं संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर भोपाल गर्वनर मंगू भाई पटेल मौजूद रहेंगे।

भोपाल रेल मंडल के इन स्टेशनों का होगा री-डेवलपमेंट
अमृत भारत स्टेशन योजना‘‘ के अंतर्गत भोपाल मंडल के कुल 11 स्टेशनों का चयन किया गया है। जिसमें इटारसी जंक्शन, गुना, गंजबासौदा, संत हिरदारामनगर, ब्यावरा राजगढ़, शिवपुरी, रुठियाई, बानापुरा, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा स्टेशन शामिल हैं। भोपाल मंडल के इन 11 स्टेशनों पर कुल 235.2 करोड़ की लागत से उन्नयन कार्य किये जाने हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *