Sun. Sep 8th, 2024

[ad_1]

खरगोन32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज के दो दिनी ब्रह्मसूत्रोत्सव की शुरुआत बुधवार को गणेश पूजन से हुई। गुरुवार को कुंदा तट स्थित रामद्वारा मंदिर में समाज के 17 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार होगा। पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर नरसिंहदासजी महाराज मांडवगढ़ आयोजन में शामिल होकर बटुकों व समाजजनों को आशीर्वाद देंगे।

आयोजन समिति के अनुसार बुधवार शाम 4 बजे गणेशजी का पूजन कर कार्यक्रम निर्विघ्न होने की कामना की। इसके बाद शांति पाठ का आयोजन हुआ। गुरुवार सुबह 7.30 बजे से यज्ञोपवित की विधियां शुरू होगी। आचार्य पं. जगदीश ठक्कर विधिपूर्वक संस्कार करवाएंगे। समाज अध्यक्ष सुभाष ठक्कर ने बताया उपनयन संस्कार के लिए यज्ञ कुंड का निर्माण हो चुका है। सुबह हवन, पूजन के बाद बटुकों जनेऊ धारण करवाई जाएगी। इस अनुष्ठान के बाद बटुक वेदपाठ के अधिकारी हो जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *