[ad_1]
निवाड़ी28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर निवाड़ी कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने संबंधित अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है। कलेक्टर ने इन पर कार्रवाई करते हुए 500 रुपए के मान से जुर्माना लगाया है। करीब तीन अधिकारियों पर कलेक्टर ने जुर्माना लगाया है।
निवाड़ी कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह मई 2023 में नॉट अटेंड पाई गई, शिकायतों के निराकरण एल-1 व एल-2 स्तर द्वारा समय सीमा में नहीं किए जाने और वरिष्ठ कार्यालयों की ओर से जारी निर्देशों की अवहेलना किए जाने के फलस्वरूप संबंधित अधिकारियों के प्रति शिकायत 500 रुपए के मान से जुर्माना लगाया है।
इसी प्रकार जल निगम विभाग से शोभाराम सोलंकी पर 4 शिकायतों के लिए 2 हजार रुपए, अधीक्षक भू-अभिलेख से ऋषि नारायण सिंह पर एक शिकायत के लिये 500 रुपए और महिला व बाल विकास विभाग से प्रिंयका यादव पर 4 शिकायतों के लिए 2 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। इस अर्थदंड की राशि कलेक्ट्रेट कार्यालय निवाड़ी के कार्यालय में जमा करने के लिए रसीद प्राप्त कर पावती लोकसेवा प्रबंधन को जमा कराए जाने के लिए आदेशित किया गया है।
[ad_2]
Source link