Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

सागर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलटी कार। जांच करती पुलिस।

सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर स्थित ग्राम चनौआ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार पिता और दो पुत्रों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें सवार चार लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार ग्राम नरेटा निवासी अशोक बंसल उम्र 45 साल अपने बेटे राहुल बंसल उम्र 18 साल और विशाल बसंल उम्र 15 साल के साथ रविवार को चनाटोरिया में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वे शादी समारोह में बाजे बजाकर वापस बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर ग्राम चनौआ के पास बरसाना ढाबा से कुछ ही दूरी पर गढ़ाकोटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सवार पिता और दोनों पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे।

टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पलट गई। घटना देख राहगीरों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद पिता अशोक बंसल और बेटा राहुल व विशाल को मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं हादसे की खबर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मृतकों के परिवार वालों से मिले और उन्हें ढांढस बंधवाया।

घटना की सूचना पर PWD मंत्री गोपाल भार्गव अस्पताल पहुंचे।

घटना की सूचना पर PWD मंत्री गोपाल भार्गव अस्पताल पहुंचे।

कार में सवार चार लोग घायल
बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार में सवार रामकटोरी शर्मा उम्र 75 साल, शरलत्र शर्मा, विकास उपाध्याय उम्र 45 साल और जयदीप मुद्गल उम्र 35 साल घायल हुए। घायलों को गढ़ाकोटा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सागर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि कार की टक्कर में बाइक सवार पिता और दो पुत्रों की मौत हुई है। वे चनाटोरिया से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *