[ad_1]
शुजालपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
शुजालपुर में 12 अप्रैल को लाडली बहना सम्मेलन होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। एसपी शाजापुर ने कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से चार सपेरे (सांप पकड़ने वालों) की ड्यूटी लगाने का जिम्मा नगरपालिका शुजालपुर को दिया है।
सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था, सभा स्थल पर आने वाली महिलाओं व लोगों के लिए सुविधाजनक इंतजाम के साथ ही सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। सोमवार को भी कलेक्टर किशोर कन्याल, एसपी यशपाल सिंह ने जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं के साथ सभा स्थल का दौरा किया। इसके बाद विश्रामगृह पर अधिकारियों की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी हुई।
नगरपालिका को आज ही पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रेषित किए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से चार सांप पकड़ने वालों की ड्यूटी नगर पालिका द्वारा लगाते हुए उनके दस्तावेज सत्यापन के लिए रक्षित निरीक्षक शाजापुर (कैंप शुजालपुर) को उपलब्ध कराते हुए कार्यक्रम स्थल पर रिपोर्ट हेतु पाबंद करें।

खेत की जमीन पर सभा
शुजालपुर में जिस स्थान पर मुख्यमंत्री की सभा प्रस्तावित है, वहां 1 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। जहां सभा स्थल बनाया गया है, वह खेत की जमीन है। फसल कटने के बाद यहां जहरीले जंतु निकलने की आशंका रहती है। इसको देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। फिलहाल नगरपालिका को यह पत्र सोमवार शाम को मिला है। अब नगरपालिका सपेरों को ढूंढने में लगी है।
[ad_2]
Source link