Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • Roads Will Be Built Inside Rewa City At A Cost Of 9.76 Crores, 16.97 KM Road Will Be Constructed

रीवा4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रीवा शहर के अंदर 15 आंतरिक सड़कों का भूमिपूजन गुरुवार की दोपहर मछरिया दरवाजा में पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने किया है। बताया गया कि रीवा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा नवीन मार्ग बनाए जा रहे है। यहां 9.76 करोड़ की लागत से 16.97 किलोमीटर मार्ग का निर्माण होगा।

विधायक ने कहा कि रीवा शहर तेजी से विकास कर रहा है। इसके बड़े मार्केट और कई बड़े फ्लाई ओवर बने हैं। हवाई अड्डे का निर्माण भी किया जा रहा है। इनके साथ-साथ रीवा नगर निगम क्षेत्र के पुराने शहर की आंतरिक सड़कों का विकास आवश्यक था। इन 15 आंतरिक सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा।

शहरवासियों को पुन: चमचमाती सड़कें मिलेंगी। पूरे विन्ध्य क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तेजी से विकास हुआ है। रीवा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और कई हाईवे बनाए गए हैं। अब रीवा से बनारस, रीवा से प्रयागराज, रीवा से जबलपुर, नागपुर और भोपाल जाना सुगम हो गया है। शहडोल रोड में भी तेजी से निर्माण कार्य जारी है। रीवा की रिंग रोड-2 का निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है।

अब रीवा किसी भी बड़े शहर से पीछे नहीं है। सरकार ने विकास के जो कार्य किए हैं। उनका लाभ आम जनता को लगातार मिल रहा है। सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में आयुष्मान कार्ड योजना से 90 हजार से अधिक रोगियों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिली है। कार्यक्रम में नगर निगम स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *