Sat. Jul 27th, 2024

[ad_1]

रीवा23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रीवा जिले में नौतपा के चौथे दिन आंधी तूफान आया है। इस बीच कई क्षेत्रों में वर्षा के साथ चने के आकार के ओले गिरे है। बेमौसम बारिश से जहां शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए आफत की बारिश साबित हुई। कृषकों ने बताया कि खेतों में खड़ी प्याज व मूंग का काफी नुकसान हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि 28 मई को दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस दौरान हवा की गति 32 किलो मीटर प्रति घंटा से चली है। वहीं हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम एवं धूप 02:53 मिनट तक रही है। सुबह की आद्रता 98 और शाम की आद्रता 26 प्रतिशत रही है।

मुआवजे की मांग
किसान संयुक्त मोर्चा के संयोजक एडवोकेट शिव सिंह ने बताया कि मुआवजे की मांग की है। कहा है कि रविवार की शाम 4 बजे के बाद कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। ऐसे जिला प्रशासन सर्वे कराए। क्योंकि प्याज और मूंग की फसल आधी और ओले के कारण पूरी तरह नष्ट हो गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *