Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • National President Said Who Will Support Our Cause, Will Vote For Him, Except BJP All Parties Are In Contact

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
यात्रा को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु। - Dainik Bhaskar

यात्रा को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु।

एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा सोमवार रात सागर पहुंची। यात्रा के आगमन पर मकरोनिया के दीनदयाल नगर में हजारों कर्मचारियों ने स्वागत किया। जहां पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा 1 जून को बिहार के चंपारण से शुरू होकर देश के अलग-अलग स्थानों पर पहुंच रही है। उत्तरप्रदेश से जबलपुर होते हुए सोमवार को यात्रा सागर पहुंची। इस संकल्प रथ यात्रा का नेतृत्व पेंशन बहाली मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु कर रहे हैं।

सागर में यात्रा ने मकरोनिया स्थित दीनदयाल नगर में आम सभा का रूप ले लिया। यहां हजारों की संख्या में कर्मचारी जमा हो गए। जहां कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की मांग करते हुए सरकार के प्रति अपना आक्रोश जताया। जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश के कई जिलों से लोग सागर आए हैं।

पेंशन बहाली मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बताया कि पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे। इसी संकल्प के साथ देशव्यापी NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा 1 जून से शुरू की गई है जो पूरे देश में भ्रमण कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा के तहत 1 अगस्त से 9 अगस्त तक प्रदेश भर में घंटी बजाओ आंदोलन कर पेंशन बहाली के लिए सांसदों को फोन लगाया जाएगा। वहीं 1 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन बहाली के लिए देशभर के कर्मचारी जमा होंगे।

मोबाइल की टॉर्च जलाकर किया यात्रा का समर्थन।

मोबाइल की टॉर्च जलाकर किया यात्रा का समर्थन।

आगे उन्होंने कहा कि निजीकरण देश का वर्तमान खराब कर रहा है। कुछ राज्यों ने पेंशन बहाली की है तो मप्र भी पेंशन बहाल कर सकता है। इस बार हम अपना हक लेकर रहेंगे। जो हमारे मुद्दे का समर्थन करेगा, वोट उसको दी देंगे। जो हमारे बुढापे पर चोट मारेगा, हम भी उसे वोट की चोट मारेंगे। पेंशन नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते ही कार्यक्रम स्थल पर समर्थन में लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाई। जिससे पूरा मैदान जगमगा उठा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बंधु ने कहा कि पेंशन बहाली के मुद्दे को लेकर भाजपा छोड़कर शेष सभी पार्टियां हमारे संपर्क में हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *