Fri. Jul 26th, 2024

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Guna
  • Relatives Brought The Young Man To The Hospital After Vomiting And Diarrhea At Night, Had Tea And Breakfast In The Morning And Died

गुना27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उल्टी-दस्त से पीड़ित एक युवक को गुरुवार रात को अस्पताल लाया गया। शुक्रवार सुबह सुबह उसकी अचानक मौत हो गई। इस वजह से उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया। वे उसका शव ले जाने को तैयार नहीं थे। बाद में पुलिस बल के साथ कई अधिकारी पहुंचे और परिजनों को किसी तरह शांत करा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से राजस्थान के ग्राम बटावदापार, थाना बापचा जिला बारां निवासी 22 वर्षीय राजकुमार पुत्र चंदन सिंह धाकड़ गुना के पास बीलाबावड़ी में धनिया फैक्ट्री पर कंप्यूटर आॅपरेटर के पद पर पदस्थ था। बताया गया कि बीती रात 12 बजे उसे उल्टी- दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह उसने उठकर चाय, नाश्ता भी किया। सुबह करीब 8-9 बजे के बीच अचानक उसकी मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार अर्जुन धाकड़ ने बताया कि उनकी सुबह 6:30 बजे उसके साथ बात हुई थी। तब वह सामान्य था।

उन्होंने कहा कि यदि कोई गंभीर बात थी, तो उसे बाहर रेफर करना था। वहीं साथ में रहे युवकों ने बताया कि सुबह साढे सात बजे के आसपास उसे इंजेक्शन लगाया गया था। उसके बाद से ही उसकी हालत बिगड़ी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *